पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर एम्स ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

पूर्व पीएम अटल बिहारी के स्वास्थ्य को लेकर एम्स ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर एम्स की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम की स्वास्थ्य सामान्य है और उनकी छुट्टी को लेकर अस्पताल फैसला करेगा। रुटीन चेकअप के लिए सोमवार दोपहर वाजपेयी को एम्स लाया गया था।

Former PM Atal Bihari Vajpayee condition is normal says AIIMS doctor Delhi

वाजपेयी के चेकअप एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में हो रहे हैं। एम्स की ओर से बताया गया है कि वाजपेयी इस समय कॉर्डियो न्यूरो सेंटर में हैं और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। वीआईपी मूवमेंट पर भी रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि सोमवार रात तक की उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) में भर्ती कराया गया है। वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए एम्स लाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस बाबत जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि डॉक्टरों ने कुछ जांच के लिए उन्हें एम्स लाने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्हें यहां एडमिट कराया गया।

बीते कई सालों से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य काफी खराब है, हाल के दिनों में कई दफा ऐसा भी हुआ है जब उनकी मौत की अफवाह भी उड़ीस ऐसे में भाजपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज में साफ किया गया है कि उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें। उनको रुटीन चेकअप के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है ।

94 साल के अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने वाले नेताओं में शुमार हैं, वो दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। वे हिन्दी के कवि भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+