अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 बार देखी थी इस हीरोइन की फिल्म

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee थे Hema Malini के बड़े Fan, 25 बार देखी थी Seeta Aur Geeta | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। एम्‍स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनका गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया। आपको बता दें कि 93 वर्ष के वाजपेयी 11 जून को किडनी, नली में संक्रमण, सीने में जकड़न और पेशाब की नली में संक्रमण होने के चलते एम्स में भर्ती कराए गए थे। अटल के जाने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है ।

    हेमामालिनी के बिग फैन रहे हैं अटल बिहारी

    हेमामालिनी के बिग फैन रहे हैं अटल बिहारी

    अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन लेखक, उम्दा कवि, प्रखर वक्ता और सफल पीएम थे। उनके जीवन से जुड़ी ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि अटल बिहारी वाजपेयी को फिल्में देखने का भी शौक था और उनकी मनपसंद अभिनेत्री बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी थी। इस बात का खुलासा खुद हेमा ने, जो कि इस वक्त मथुरा से बीजेपी सांसद हैं, ने किया था।

    हेमा को देखकर थोड़ा परेशान हुए थे अटल...

    हेमा को देखकर थोड़ा परेशान हुए थे अटल...

    हेमा ने बताया कि कुछ वक्त पहले मैंने बीजेपी नेताओं से कहा था कि मेरे हर भाषण में अटल जी का जिक्र होता है लेकिन उनसे मिलने का सौभाग्य मुझे मिला नहीं, जिसके कुछ वक्त बाद बीजेपी नेताओं ने मेरी मुलाकात अटल जी से करवाई, लेकिन जब मैं मिली उनसे तो मुझे लगा कि वो खुलकर बात नहीं कर रहे थे, वो बात करने में थोड़ा हिचकिचा रहे थे। तब मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है?

    फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी

    फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी

    अटल जी ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे, इस पर उन्होंने बताया कि असल में वह आपके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी है। आज अचानक आपको सामने पाकर वो हिचकिचा रहे हैं और ऐसा होना स्वाभाविक भी है। हेमा ने कहा था कि ये बात मेरे लिए काफी हैरानी भरी थी लेकिन मुझे ये बात काफी अच्छी लगी थी।

    बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

    बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

    गौरतलब है कि हेमामालिनी की ये फिल्म उनके उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। फिल्म में हेमामालिनी का डबल रोल था, फिल्म में हेमामालिनी के अलावा संजीव कुमार और धर्मेंद्र ने मुख्य रोल निभाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+