फोन टैपिंग मामले में पूर्व NSE चीफ रवि नारायण गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई
नई दिल्ली, सितंबर 06। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन रवि नारायण को प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी ईडी की टीम ने दिल्ली से की है। रवि नारायण को फोन टैपिंग के एक मामले में अरेस्ट किया गया है।

मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि फोन टैपिंग मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि करोड़ों रुपये के को-लोकेशन घोटाले में ईडी रवि नारायण की भूमिका की जांच कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications