'ड्रग्स ऑन क्रूज केस' में फंसे समीर वानखेड़े का ट्रांसफर, DGTS चेन्नई भेजे गए

नई दिल्ली, 30 मई। मुंबई के 'ड्रग्स ऑन क्रूज केस' से हटाए जाने के बाद पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को चेन्नई में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें चेन्नई में करदाता सेवा महानिदेशालय भेजा गया है। वहीं 'ड्रग्स ऑन क्रूज' मामले को लेकर एनसीबी से हटाए जाने के बाद केस में सभी आरोपियों को अब क्लीन चिट मिल चुकी है। मामले में सुपरस्टार शहरुख खान के बेटे समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

Sameer Wankhede

ड्रग्स ऑन क्रूज केस में जब आर्यन खान पर कार्रवाई हुई तो उस वक्त समीर वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई क्षेत्रीय प्रमुख थे। उनकी अगुवाई में एनसीबी की टीम ने पिछले साल शहर के तट पर क्रूज जहाज पर छापा मारा था।

सरकारी नौकरी के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में पिछले हफ्ते समीर वानखेड़े पर कार्रवाई हुई थी। वहीं वानखेड़े की अगुवाई में ड्रग्स छापेमारी के दौरान पांच नियमितताएं पाई गईं। तलाशी अभियान के दौरान कोई वीडियोग्राफी समेत आर्यन खान के फोन चैट की जानकारी लेकर अन्य खामियां थीं। ड्रग्स सेवन को साबित करने के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं होना, मामले में एक गवाह के मुकरने जैसे कई पहलू थे जिससे एनसीबी कोर्ट में आरोपियों पर लगाए गए आरोप को कोर्ट में सिद्ध नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+