पूर्व सांसद की ललकार- मैं बनूंगा हरियाणा का किंगमेकर

Former mp Ranjeet Singh termed himself as kingmaker of haryana
हिसार। मेरे पास 60 हलकों के पर्सनल वोटर हैं, इस बार विधानसभा चुनाव में मैं ही बनूंगा किंगमेकर, यह हुंकार पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ने एक सभा में भरी, सत्ता सुख को पाने की चाहत रखने वाले रणजीत सिंह यहां तक कह दिया कि मेरा इंतजार तो न जाने कितनी पार्टियां कर रही हैं। लेकिन मैं कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा।

एक सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उनके पांच से दस हजार पर्सनल वोट हैं जो इस बार के बहु कोणीय चुनाव में निर्णायक साबित होंगे। खुद के कांग्रेस छोडऩे की अटकलों को खारिज करते हुए रणजीत सिंह ने कहा 'मैं जीत की तरफ रहूंगा', इस बार विधानसभा चुनाव में वह किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 'गुटबाजी से जितना नुकसान पार्टी को होना था, वह लोकसभा चुनाव में हो चुका'। विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई नुकसान नहीं उठाएगी।

रणजीत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की बात को भी नकार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+