रविशंकर प्रसाद ने की नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली, जुलाई 12: मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद सूचना प्रौद्योगिकी और कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे नए मंत्री अश्विनी वैष्णव की पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तारीफ की है। रविशंकर प्रसाद ने वैष्णव की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सख्ती को लेकर प्रशंसा की। रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को नए आईटी कानूनों की दृढ़ता से दोहराने के लिए बधाई।

Ravi Shankar Prasad

अपने ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा कि नए आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को बधाई।
इस दृढ़ता से दोहराने के लिए कि नए आईटी नियम दुरुपयोग के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने और उनकी शिकायतों का निवारण करने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि ट्विटर ने भी नए नियमों का पालन करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं।

याद रहे कि आईटी मंत्रालय का पदभार संभालते ही मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया था कि भारत में रहने वाले और काम करने वालों को देश के नियमों की पालन करनी होगी। वहीं ट्विटर के नए आईटी नियमों का पालन नहीं करने के सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि जो कोई भी भारत में रहता है और काम करता है उसे यहां के नियमों को मानना ही होगा।

इधर, हाल ही में ट्विटर इंडिया ने नए शिकायत अधिकारी को नियुक्त किया है। दरअसल, नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र और ट्विटर के बीच चल रहे विवाद के बाद ट्विटर इंडिया ने शिकायत अधिकारी की तैनाती कर दी है। कंपनी ने विनय प्रकाश को अपना नया शिकायत अधिकारी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+