अधिकारी का दावा इशरत की रिपोर्ट बदलने के लिए उन्हें सिगरेट से जलाया गया

नई दिल्ली। गुजरात में कथित आतंकी इशरत जहां के फर्जी एनकाउंटर मामले में गृह मंत्रालाय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवी मीणा ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कौन थी इशरत जहां, क्या था एनकाउंटर मामला, पढ़ें पूरी कहानी


मीणा ने कहा कि इशरत के एनकाउंटर का एफिडेविट बदलने के लिए उस समय के एसआईटी चीफ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एफिडेविट बदलने के लिए उनपर दबाव बनाया था। यही नहीं मीणा ने आरोप लगाया कि इसके लिए उन्हें सिगरेट से भी जलाया गया। मणि ने कहा कि मेरे उपर हो रहे शोषण को देखकर मेरे पिता चल बसे थे।

मीणा ने कहा कि सीबीआई के अधिकारी उनपर दबाव बनाते थे और उनका पीछा भी किया जाता था। उन्होंने कहा कि पहली एफिडेविट रिपोर्ट उन्होने बनायी थी और उसमें सभी तथ्य़ मौजूद थे। लेकिन एफिडेविट को दोबारा बनाया गया और मुझे उसपर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। मुझे आदेश दिया गया कि एफिडेविट पर हस्ताक्षर करूं।

एसआईटी चीफ सतीश वर्मा पर मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनपर फर्जी रिपोर्ट लिखने के लिए दबाव बनाया और उन्हें टॉर्चर भी किया। उन्होंने दावा किया कि इशरत की मौत एनकाउंटर में नहीं बल्कि क्रास फायरिंग में हुई थी। मीणा ने कहा कि इशरत को आतंकी नहीं बताने का उनपर काफी दबाव था।

तत्कालीन गुजारत के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के इरादे से इशरत समेत चार लोग आये थे जिनकी क्रॉस फायरिंग में मौत हुई थी। मीणा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि इशरत का एफिडेविट गृह मंत्रालय के किसी भी अधिकारी ने नहीं बनाया। उन्होंने इशारों में कहा कि यह एफिडेविट चिदंबरम द्वारा बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+