मणिपुरः पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कौंथोउजाम BJP में शामिल

मणिपुरः पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कौंथोउजाम BJP में शामिल

नई दिल्ली, 01 अगस्त: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मणिपुर के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कौंथोउजाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। रविवार (01 अगस्त) को दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कौंथोउजाम बीजेपी में शामिल हुए हैं। गोविंदास कौंथोउजाम को पिछले साल दिसंबर 2020 में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था। बीजेपी के लिए गोविंदास कौंथोउजाम का पार्टी में आना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि मणिपुर में भी अगले साल चुनाव होने हैं।

Recommended Video

    Manipur: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Govindas Konthoujam BJP में हुए शामिल | वनइंडिया हिंदी
    Govindas Konthoujam

    दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में गोविंदास कौंथोउजाम ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इसको लेकर पहले बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने पहले ही ट्विटर पर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- एक बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल होगा। गोंविदास मणिपुर के दिग्गज नेता है। गोंविदास लगातार 6 बार से मणिपुर की विष्णुपुर विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। वह विधानसभा में चीफ व्हिप भी हैं।

    बीजेपी में शामिल होने के बाद गोविंदास कौंथोउजाम ने कहा है, ''मैं पार्टी के लिए अच्छे से काम करूंगा। मणिपुर में अगले साल जो चुनाव होने वाले हैं उसके लिए मैं पूर्ण रूप से काम करूंगा।''

    20 जुलाई को गोविंददास ने कांग्रेस के प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि कांग्रेस काफी वक्त से बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाती रही है। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी मणिपुर में तोड़-फोड़ का काम कर रही है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+