जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री, विधायकों समेत कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल, खड़गे के मौजूदगी में ली सदस्यता
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और मजबूत होती नजर आ रही है। सोमवार को दिल्ली में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले ये जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री विधायक और एक मौजूदा जिला विकास परिषद सदस्य हैं।
कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार आम आदमी पार्टी के यशपाल कुंडल और गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के हाजी अब्दुल रशीद डार सहित जम्मू-कश्मीर के कई पूर्व मंत्री और विधायक कांगेस में शामिल हुए।
जम्मू कश्मीर के इन पूर्व मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सस्तयता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास में ली।
जम्मू और कश्मीर कांग्रेस प्रमुख विकार रसूल वानी इस बारे में जानकारी देते हुए कहा हर दिन जम्मू-कश्मीर के हर जिले से लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी और डीपीएपी के कई प्रमुख नेता और अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आवास पर सोमवार कांग्रेस के कई अन्य नेताओंं की मौजूदगी मे ये तेजा शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल, जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख वानी इस मौके पर मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी में सोमवार को 21 नेता कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता खड़गे की मौजूदगी में कांगेेस में शामिल हुए। इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर डीपीएपी और आप को उनके क्षेत्र में चुनावी संभावनाओं को झटका लगा है।
आम आदमी पार्टी कश्मीर में बीते आठ महीनों से निष्क्रिय है और उसका जम्मू में कोई कार्यालय नहीं है और वह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सहयोगी है, संभवतः उसका जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ा हित नहीं है, डीपीएपी को दिल्ली में सोमवार के घटनाक्रम का खामियाजा भुगतना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications