पहले मैं पीएम मोदी का फैन था पर अब नफरत करता हूं

लखनऊ। कभी नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन करने वाले राम जेठमलानी अब अपनी गलती पर पछतावा कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करने को जेठमलानी ने अपनी बड़ी भूल करार देते हुए कहा कि अब उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने उनका समर्थन किया।

नरेंद्र मोदी की चाहत- 2040 तक रहे कांग्रेस मुक्त भारत!

Former Law minister says PM Modi cheated the nation on black money issue

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री रहे जेठमलानी ने नरेंद्र मोदी को धोखेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी अपना वादा भूल गये और जिन वादों के साथ वह सत्ता में आये थे उसे दरकरिनार कर दिया है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सिंधी सभा के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जेठमलानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को काला धन के मामले में धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने काला धन के मुद्दे पर भारत की मदद का भरोसा दिया था।

जर्मनी के मदद के आश्वासन के बावजूद पीएम आजतक वहां नहीं गये। जेठमलानी ने कहा कि ना सिर्फ पीएम मोदी बल्कि उनका कोई भी मंत्री जर्मनी की यात्रा पर नहीं गया। उन्होंने कहा कि पहले मैं खुद मोदी का फैन था लेकिन अब उनसे नफरत करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+