पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी को बताई ये वजह
नई दिल्ली, 15 फरवरी। कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने अचानक पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। अश्विनी कुमार पिछले 46 सालों से कांग्रेस में थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉ अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एड्रेस करते हुए अपना जो पत्र भेजा उसमें डॉ कुमार ने लिखा,
"इस मामले पर अपने विचारपूर्वक विचार करने के बाद, मैंने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में और अपनी गरिमा के अनुरूप,पार्टी के दायरे के बाहर रहकर राष्ट्र हित मैं सबसे अच्छी सेवा कर सकता हूं"
पंजाब में चुनाव से पहले, राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी कुमार का इस्तीफा कांग्रेस के बड़ा झटका है।
अश्विनी कुमार, एक अनुभवी कांग्रेसी, यूपीए के पहले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे हैं। कुमार 2019 में कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे।
बता दें कांग्रेस ने अपने युवा चेहरों सहित कई नेताओं को पिछले कुछ समय में गवां दिया है। उनमें से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह के अलावा सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी और ललितेशपति त्रिपाठी के नाम शामिल है जिन्होंने पिछले दो वर्षों में कांग्रेस छोड़ी है।
लेकिन अश्विनी कुमार के पार्टी से बाहर निकलने से ये साफ हो चुका है कि कांग्रेस के सुरक्षा पिलर रहे नेता का भी पार्टी की स्थिति से मोहभंग हो रहा है।इसके अलावा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ समय पहले ही पार्टी से नाता तोड़ दिया था।
कुमार का बाहर निकलना भी अप्रत्याशित था क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कट्टर वफादार नेता थे और चार दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने गांधी का जोरदार बचाव किया था जब 23 वरिष्ठ नेताओं, जिन्हें अब जी 23 के नाम से जाना जाता है, ने अगस्त 2020 में उन्हें पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव का आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications