झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों ने भेज पत्र, दी जान से मारने की धमकी

रांची। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी(Babulal Marandi ) को नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उन्हें चुनाव से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही धमकी दी गई है कि ऐसा न करने पर उन्हें जान गंवानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम उन्हें एक चिट्ठी मिली थी जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही चिट्ठी में हिदायत दी गई है कि वे 23 अप्रैल से 19 मई के बीच झारखंड में ना रहें।

 Former Jharkhand Chief Minister Babulal Marandi received a death threat in a letter

मरांडी को मिली चिट्ठी में नक्सली संगठन की ओर से लिखा गया है कि भाकपा माओवादी संगठन झारखंड और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ झारखंड लोकसभा की कुल 14 सीटों को लेकर समझौता हुआ है। समझौते में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एतिहासिक जीत दर्ज कराने का जिम्मा भाकपा माओवादी संगठन को मिला है। संगठन की ओर से आपके 23 अप्रैल से 19 मई तक झारखंड में रहने के लिए प्रतिबंधित हैं।

 Former Jharkhand Chief Minister Babulal Marandi received a death threat in a letter

पत्र में लिखा गया है कि, इसके अलावा संगठन की ओर से आपको 48 घंटे का समय दिया जा रहा है और निर्देश दिया जाता है कि इस निर्धारित समय में आप 17वीं लोकसभा चुनाव में झारखंड में अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के सभी प्रत्याशियों को बैठा दें और उन्हें19 मई तक झारखंड से बाहर रखे। इसे अक्षरश पालन करें अन्यथा आपको कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव की तरह सरेआम वाहन समेत उड़ा दिया जाएगा। मरांडी ने कहा कि, नक्सली संगठन के निशाने पर वह और उनका परिवार हमेशा रहा है। उनके बेटे की हत्या भी नक्सलियों ने ही की थी। वहीं 12 सालों बाद एक बार फिर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

बाबूलाल ने बताया कि धमकी के लिए अधिवक्ता अविनाश सिन्हा के लेटर पैड का इस्तेमाल किया गया है जो रांची से पोस्ट किया गया है। बाबूलाल ने इस संबंध में राज्य सरकार से जांच कराने की मांग की है। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के लिए महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे में झारखंड विकास मोर्चा को दो सीटें मिली हैं। कोडरमा लोकसभा सीट से बाबूलाल मरांडी चुनावी मैदान में हैं। वहीं गोड्डा लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के प्रदीप यादव प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+