Sharad Yadav Passes Away: पूर्व JDU अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, बेटी शुभाषिनी ने दी जानकारी
बिहार पॉलिटिक्स में अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में हुआ था। छात्र राजनीति से लेकर बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करते लिखा कि 'पापा नहीं रहे।' उनका निधन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हुआ है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।
फोर्टिस अस्पताल में निधन
फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि शरद पवार को गंभीर और अचेत अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। शुरुआती जांच में वह किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं कर रहे थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने 10:19 बजे दम तोड़ दिया। फोर्टिस अस्पताल ने शोक में डूबे परिवार के साथ दुख जताया है।
Recommended Video

यूपी, एमपी और बिहार में लहराया था परचम
बता दें कि बिहार पॉलिटिक्स में अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में हुआ था। छात्र राजनीति से लेकर बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में अपना परचम लहराया था।
जेडीयू से अलग होने के बाद उन्होंने अलग पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बनाई थी। प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने पर उन्होंने 20 मार्च 2022 को राष्ट्रीय जनता दल में विलय करा लिया था। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ा था। उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।
शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे। वे नीतीश कुमार और लालू यादव के बेहद करीबी थे।
यह भी पढ़ें- Sharad Yadav passes Away: शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दु:ख












Click it and Unblock the Notifications