Sharad Yadav passes Away: शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दु:ख
Sharad Yadav passes Away: पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा आघात पहुंचा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी पुष्टि उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने की। सुभाषिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा "पापा नहीं रहे।" शरद यादव आयु से बढ़ती बीमारियों की वजह से पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शरद यादव के निधन से राजनीति जगत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर कई नेताओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। शरद यादव के निधन पर बिहार के डेप्यूटी सीएम तेजस्वी यादव ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा श्री शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।
शरद यादव के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा अनुभवी नेता, मेरे मित्र और संसद में प्रख्यात सहयोगी शरद यादव जी एक प्रतिष्ठित छात्र नेता, जो सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च पदों तक पहुंचे। उनके निधन पर गहरा दुख हुआ। वह अपनी अभिव्यक्ति में स्पष्टवादी थे, एक समावेशी भारत के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे।
शरद यादव के निधन पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक कद्दावर नेता थे। वह लोगों से आसानी से जुड़ जाते थे। उनके परिवार, रिश्तेदारों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। शांति।
Recommended Video

शरद यादव के निधन पर किरेन रिजिजू ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और परिवार के सदस्यों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !
शरद यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महान समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
शरद यादव के निधन पर कांग्रेस ने भी दुख जताया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि JDU के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !
शरद यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सजे नेताओं में से एक शरद यादव जी को जाना बेहद दुखद ख़बर है। वे मेरे राजनीतिक संरक्षक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उन्हें प्रसन्न किया। ईश्वर उनके रिश्तेदारों को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:
ये भी पढ़ें- Sharad Yadav: पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, उनकी बेटी शुभाषिनी ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications