आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजहर, कैसा रहा है निजी जीवन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किल बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने अजहरुद्दीन को वित्तीय अनियमितता के मामले में तलब किया है। ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के वित्तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अजहरुद्दीन को तलब किया है। ईडी ने अजहरुद्दीन को आज यानि 3 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें कि यह मामला हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के भीतर फंड की हेराफेरी के आरोपों से जुड़ा हुआ है। अजहरुद्दीन एचसीए के अध्यक्ष थे। वह सितंबर 2019 से जून 2021 तक एचसीए के अध्यक्ष थे।

azaharuddin

लेकिन इस मामले की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। जांच में 20 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग की बात सामने आई। जो हैदराबाद के उप्पल में स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन उपकरण और छतरियों की खरीद के लिए निर्धारित किए गए थे।

करोड़ों के मालिक

बता दें कि अजहरुद्दीन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। अपने चुनावी हलफनामे में अजहरुद्दीन ने बताया था कि 5.45 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साथ ही उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार है।

सानिया मिर्जा की बहन से बेटे की शादी

अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन के पास तकरीबन 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। असदुद्दीन ने सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से 2019 में शादी की थी।

संगीता बिजलानी से की शादी

अजहर के निजी जीवन की बात करें तो उनका नाम संगीता बिजलानी से जुड़ा था। जिसके लिए उन्होंने पहली पत्नी नौरीन को तलाकर देकर संगीता बिजलानी से 1996 में शादी कर ली थी।

सबसे महंगा तलाक

नौरीन से तलाक के बाद अजहरुद्दीन को देश का सबसे महंगा तलाक समझौता करना पड़ा था और उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये देने पड़े थे।

नौरीन ने कनाडा के एक व्यवसायी से शादी करके तलाक को आगे बढ़ाया। शुरुआती विवादों के बावजूद, अजहरुद्दीन और बिजलानी की शादी 14 साल तक चली और 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गई।

अजहर के दो बेटे

नौरीन से अजहरुद्दीन की शादी से दो बेटे हुए जिनके नाम अयाज़ और असद थे। लेकिन छोटे बेटे अयाज़ की सितंबर 2011 में एक दुखद सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

बाइक रेसिंग के प्रति अयाज़ के जुनून के कारण हैदराबाद एक्सप्रेसवे पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। अजहर के दूसरे बेटे असद ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। बता दें कि अज़हरुद्दीन और संगीता बिजलानी के कोई संतान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+