VIDEO: राहुल के बयान पर आनंदीबेन का पलटवार, क्या आप महिलाओं के कपड़े देखते रहते हो?

आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज ने गुजरात की महिलाओं का अपमान किया है।

नई दिल्ली। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं के बारे में कैसी सोच रखती है ये राहुल गांधी के बयान से सामने आ गया है। आनंदीबेन ने राहुल गांधी को उस बयान के लिए फटकारा है जिसमें राहुल ने कहा है कि संघ की शाखाओं में महिलाएं शार्टस पहन कर क्यों नहीं जाती। आंनदीबेन पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी की मां और बहन से ये पूछा जाना चाहिए क्या राहुल ने ऐसा कहकर महिलाओं का अपमान नहीं किया है। आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज ने गुजरात की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मै राहुल से पूछना चाहती हूं कि क्या आप यही देखते रहते हो कि महिलाओं के कौन सा कपड़ा पहन रखा है क्या आपकी सोच ऐसी है?

गुजरात दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वडोदरा में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की सोच है कि जब तक महिला चुप है तब तक वो ठीक है, जैसे ही महिला ने मुंह खोला, वैसे ही उसे चुप करवा दो। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं? कांग्रेस उपाध्यक्ष ने 'कहा कि क्या महिलाओं को कभी शॉर्ट्स में देखते हैं शाखा में? मैंने तो नहीं देखा'

राहुल ने संघ पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस किसी भी तरह से महिलाओं को बराबरी नहीं देता है। राहुल गांधी के इस महिला विरोधी बयान का विरोध किया है और माफी मांगने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+