पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का यू-टर्न! इत्तेफाक या रणनीति? अचानक क्यों की मोदी सरकार की तारीफ?

Satyapal malik: जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित कई राज्यों में राज्यपाल के पद पर रहे सत्यपाल मलिक अचानक से मोदी सरकार के काम की तारीफ करते नजर आए। अक्सर मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ बयान देने वाले सत्यपाल मलिक का ये यू-टर्न सबको चौंका दिया है।

लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि सत्यपाल मलिक मोदी सरकार के मंत्री की तारीफ की पुल बांध रहे हैं।

Satyapal Malik

यू-टर्न के कई मायने निकाले जा रहे हैं

दरअसल, सत्यपाल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वे मोदी सरकार के काम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं वे मोदी सरकार के मंत्री से बाकी नेताओं को सीख लेने की अपील कर रहे हैं। सत्यपाल मलिक के इस यू-टर्न के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 'हमारी सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी', Nitin Gadkari ने किया दावा, जानिए TESLA के भारत आने पर क्या बोले?

सत्यपाल मलिक ने क्या कहा?

सत्यपाल मलिक ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'मैं पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में हूं, मैंने यहां देखा की बहुत ही बढ़िया नई नई सड़कें बनाई गई है। हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया है।'

'लोग कह रहे हैं कि गडकरी जी ने बनवाया है। जिस तरह से परिवहन मंत्री श्री @nitin_gadkari जी ने सड़कों का जाल बिछाया वह बहुत ही काबिले तारीफ है अन्य नेताओं को भी इसी तरह काम करना चाहिए।'

ये भी पढ़ें Nitin Gadkari का एक और इनोवेटिव आइ़डिया, अब सिर्फ इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, खर्च केवल 15 रुपये प्रति लीटर

कई राज्यों में राज्यपाल रह चुके हैं

बता दें कि, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सतपाल मलिक कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं। वे बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा, मेघालय जैसे राज्यों में राज्यपाल के पद पर रह चुके हैं। हालांकि, राज्यपाल के पद पर रहते हुए ही उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में मोदी सरकार की आलोचना की थी।

पुलवामा को लेकर मोदी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के पद को छोड़ दिया था और कई मौके पर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। जम्मू-कश्मीर से जब आर्टिकल 370 को हटाया गया उस वक्त भी सतपाल मलिक ही वहां पर राज्यपाल थे। वहीं पुलवामा में जब आतंकी हमला हुआ था उस वक्त भी सतपाल मलिक गवर्नर थे।

बाद में मलिक ने इस दोनों घटनाओं को लेकर कई खुलासे किए और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस वजह से सत्यपाल मलिक काफी चर्चा में रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+