गोवा में भाजपा को झटका, टिकट कटने से नाराज पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर का पार्टी छोड़ने का ऐलान
पणजी, 22 जनवरी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे लक्ष्मीकांत को पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने से नाराज लक्ष्मीकांत पारसेकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लक्ष्मीकांत पर्सेकर गोवा के पूर्व सीएम होने के साथ-साथ भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन भी हैं।

लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को कहा, समर्थकों से बातचीत के बाद मैंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया है। मैं औपचारिक रूप से आज शाम पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दूंगा। बता दें कि पारसेकर गोवा की मंड्रेम विधानसभा सीट से भााजपा से टिकट चाहते थे। यहां से भाजपा ने उनको टिकट ना देकर मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को उम्मीदवार बनाया है। दयानंद सोपटे 2017 के विधानसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस के टिकट प जीते थे। 2017 पारसेकर यहां से भाजपा के उम्मीदवार थे। दयानंद सोपटे 2019 में भाजपा में शामिल हो गए और अब भाजपा के कैंडिडेट हैं।
गोवा में भाजपा के कई नेता निर्दलीय उतरे
गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में सभी सीटों पर वोट पड़ेंगे। मतदान से पहले राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के कई नेता टिकट काटे जाने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसमें लक्ष्मीकांत पारसेकर के अलावा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का भी नाम है।
निर्दलीय लड़ने का ऐलान करने वालों में सावित्री कवलेकर भी शामिल हैं जो गोवा की उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर की पत्नी हैं। सावित्री ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे दीपक पॉस्कर ने भी बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर इसिडोर फर्नांडीस ने भी बीजेपी से त्यागपत्र दे दिया है।
-
जानिए कौन हैं भाजपा नेता अजेंद्र अजय, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, संन्यास के विकल्प की क्या बताई वजह -
उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग -
हरियाणा में LPG संकट पर AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा बोले, 'कुंभकर्ण की नींद में बीजेपी सरकार' -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें












Click it and Unblock the Notifications