पीएम मोदी के नोटबंदी फैसले की तारीफ करने के लिए मिले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आए थे भारत और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी किताब 'टाउट पोर ला फ्रांस' के लिए दी बधाई।
नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की एतिहासिक सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही सरकोजी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को भी सराहा।

नोटबंदी की सफलता पर दी पीएम को बधाई
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकोजी ने नोटबंदी की सफलता के लिए भी पीएम मोदी को बधाई दी। वहीं पीएम मोदी ने सरकोजी को उनकी नई पुस्तक 'टाउट पोर ला फ्रांस' के प्रकाशन एवं सफलता के लिए बधाई दी। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। सरकोजी भारत एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। कार्यक्रम में सरकोजी ने भारत और पाकिस्तान पर भी अपनी राय दी। इस वर्ष फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। सरकोजी फिर से इन चुनावों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
भारत और पाक पर राय
सरकोजी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए कभी भी जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने की बात करते हुए कहा कि वह गठजोड़ पर भरोसा करते है और चाहते हैं कि भारत और फ्रांस के बीच रिश्ते बेहतर बने रहें। निकोलस ने यह भी कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान में से उन्हें किसी एक को चुनना हो तो वह भारत को चुनेंगे। उनके मुताबिक भारत एक लोकतंत्र है और उसे उन सभी लोगो पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए जो उसकी जमीन पर आतंकी हमले करते है। लेकिन उन्होंने भारत और पाक के बीच बेहतर रिश्तों की वकालत भी की।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications