नरेंद्र मोदी भारत के नहीं गुजरात के प्रधानमंत्री हैं
नई दिल्ली। वैसे तो हम और आप नरेद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं। लेकिन एक सख्श ऐसे भी हैं जो मोदी को देश का नहीं गुजरात का प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं। जी हां पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात के प्रधानमंत्री के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार कब मूलभूत नीतियों पर विचार करना शुरु करेगी यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि पिछले 140 दिनों से केंद्र में मोदी सरकार है, सरकार बनने के बाद से ही लेकिन प्रधानमंत्री लगातार प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। चिदंबरम ने यह बात महाराष्ट्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के रूप में सरकार खुद को नयी योजना की शुरुआत करते हुए दिखाना चाहती है जबकि यह यूपीए सरकार की ही योजना है।
चिदंबरम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भी यूपीए सरकार की निर्मल भारत अभियान की ही नकल है। लेकिन इस योजना में नये प्रयोग का हम स्वागत करते हैं। चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार में रक्षा मंत्रालय किसी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नहीं दिया गया था जिसके चलते देश की आंतरिक सुरक्षा, माओवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार बेहतरी से काम कर रही थी लेकिन मोदी सरकार की इन समस्याओं पर नीति स्पष्ट नहीं है।
पूर्व वित्त मंत्री ने मोदी पर हमला तेज करते हुए कहा कि एलओसी पर जारी गतिरोध पर प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना कहा गया जो अब दिख नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आपने कभी भी इससे पहले यह देखा था कि गांव वालों को गांव छोड़कर जाना पड़ा हो।












Click it and Unblock the Notifications