पूर्व CEC ओपी रावत बोले, नोटबंदी का कालेधन पर असर नहीं, चुनावों में नहीं रुका ब्लैक मनी का उपयोग

नई दिल्ली। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मुक्त हुए ओपी रावत ने कहा है कि नोटबंदी के कारण चुनाव में कालेधन का उपयोग रुका नहीं है। उन्होंने चुनाव में कालेधन के उपयोग पर चिंता जाहिर की और कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में अधिक कालाधन बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद थी कि नोटबंदी के बाद चुनाव के दौरान धन के दुरुपयोग पर लगाम लगेगी लेकिन बरामद किए धन के आंकड़े ने इसे गलत साबित कर दिया।

former EC chief OP Rawat says More money seized in elections after demonetisation

ओपी रावत ने कहा कि उन राज्यों में जहां पहले चुनाव हुए थे, उसके मुकाबले अधिक पैसा जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राजनीतिक वर्ग और उनके फाइनेंसर्स के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इस तरीके से खर्च किया जाने वाला पैसा कालाधन ही होता है।

जब उनसे पूछा गया कि नोटबंदी के कारण कालेधन पर असर पड़ा? उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान रिकॉर्ड धन जब्त किया गया। बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था और सरकार ने दावा किया था कि इस फैसले से कालेधन पर लगाम लगाई जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+