दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित काफी समय से बीमार चल रही थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित 81 वर्ष की थीं और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल रहीं थी। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वो लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थी और 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो गईं थी।

दोपहर 3:55 बजे एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ निधन
उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अशोक सेठ ने बताया, 'अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थी। दोपहर 3:15 बजे उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दोपहर को 3 बजकर 55 मिनट पर उनका निधन हो गया।' हाल ही में 2019 के लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से चुनाव लड़ीं थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पीएम मोदी ने प्रकट किया शोक
शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।' वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सीएम रहते हुए उनका कार्यकाल राजधानी के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का काल था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति संवेदना।'

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा गया है, 'शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर हम दुखी हैं। आजीवन कांग्रेस की सदस्य और तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास के मामले में दिल्ली का चेहरा बदल दिया था। उनके परिवार और मित्रों के प्रति हमारी संवेदना। दुख के इस भारी समय में ईश्वर उन्हें सहने की शक्ति दे।' वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी की एक प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी और निराश हूं, जिनके साथ मैंने एक करीबी व्यक्तिगत संबंध महसूस किया। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्हें उन्होंने निस्वार्थ भाव से तीन बार सीएम रहते हुए अपनी सेवाएं दी।'

'यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'अभी अभी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में बेहद दुखद खबर का पता चला। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे।' हाल ही में शीला दीक्षित ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन कार्यकारी अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे लेकर पार्टी में विवाद भी हुआ था। उनके इस फैसले को लेकर दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications