'अपनी लड़ाई अपने देश में लड़ें ', पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दी राहुल गांधी को नसीहत

Aakash Chopra: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा शुक्रवार को अमेरिका में राहुल गांधी के हाल के बयानों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने उन्हें सियासत न करने की नसीहत दे डाली।

Rahul Gandhi Aakash Chopra Controversy

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शुक्रवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें विदेशी दौरे को लेकर नसीहत दे डाली है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए बयान को लेकर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें अपनी लड़ाई देश में लड़नी चाहिए न कि विदेश में जाकर। वहीं सियासी बयान के बाद आकाश चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे। कई लोग आकाश चोपड़ा के समर्थन में उतर गए हैं तो कई लोग राहुल गांधी के समर्थन में। ट्विटर पर कुछ यूजर ने आकाश चोपड़ा को सलाह देते हुए कहा कि आप राजनीति में ना पड़े वहीं कुछ ने तो उन्हें बीजेपी का प्रवक्ता कह दिया।

आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी को क्या दी नसीहत?
आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने अभी तक किसी दूसरे देश के विपक्षी नेता को भारत में आकर अपने देश की छवि खराब करते नहीं देखा है। जब तक आप किसी प्रकार के समर्थन की मांग नहीं कर रहे हैं, तब तक आपको इसे विदेशी धरती पर स्पष्ट करने की आवश्यकता क्यों है ? आपको अपने देश में अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। चुनाव में मतदाताओं को फैसला करने दीजिए। क्या यह लोकतंत्र का सार नहीं हो सकता है?

यूजर्स ने किया आकाश चोपड़ा को ट्रोल
आकाश चोपड़ा ने जैसे ही राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह के ट्वीट किए वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि क्या भाई बीजेपी के प्रवक्ता हो क्या? तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाजपा में शामिल हो रहे हो क्या? वहीं एक यूजर ने लिखा का BCCI सेक्रेटरी बनना चाह रहा है आकाश चोपड़ा। एक और यूजर ने लिखा कि क्या आपने कभी पहलवानों के समर्थन में आवाज उठाई है। हालांकि कई यूजर ने आकाश चोपड़ा के बयान को सही भी ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+