पश्चिम बंगाल: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव TMC में हुईं शामिल
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव TMC में हुईं शामिल
कोलकाता, 16 अगस्त: कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार (15 अगस्त) को पार्टी छोड़ दी है और कुछ घंटों के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सुष्मिता देव टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता हैरान हो गए हैं। सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। उन नेताओं का कहना है कि सुष्मिता देव को पार्टी छोड़ने से पहले विचार-विमर्श करना चाहिए।
Recommended Video

पार्टी में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव ने कहा, ''मैं अभिषेक बनर्जी से भी मिली। हमारे बीच बहुत अच्छी चर्चा हुई थी। पार्टी के लिए उनके पास उत्कृष्ट दृष्टि और स्पष्टता है। हम सीएम ममता बनर्जी से मिलने गए थे। हमारे बीच बेहतरीन चर्चा रही है। उनके पास भी स्पष्ट रूप से पार्टी के लिए एक उत्कृष्ट भविष्य की दृष्टि है। मुझे उस संबंध में मददगार होने की उम्मीद है।''
इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस में सुष्मिता देव ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव की असम में अच्छी पकड़ है। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन राजीव गांधी के सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संतोष मोहन के बाद सुष्मिता देव ने भी लोकसभा में कांग्रेस की टिकट पर सिल्चर सीट से जीतकर संसद पहुंच थीं।
सुष्मिता देव ने टीएमसी ज्वाइन करने से पहले अपने ट्विटर पर बॉयो भी बदल दिया था। सुष्मिता देव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा पत्र भी भेजा है। लेकिन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके बाहर निकलाने और यहां तक कि पत्र मिलने से भी इनकार कर दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''मैंने सुष्मिता देव से बात करने की कोशिश की, उनका फोन बंद था। वह एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता थीं और शायद आज भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनका कोई पत्र नहीं मिला है। वह अपने फैसले लेने के लिए काफी परिपक्व हैं, जब तक मैं उनसे बात नहीं करता, तब तक मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।''












Click it and Unblock the Notifications