पूर्व CM नायडू के आरोप, कभी अमरावती को बताया श्मशान, अब 10 करोड़ में जमीन बेच रही जगन सरकार

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार जनता पर टैक्स का असहनीय बोझ (tax burden in andhra) डाल रही है।

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण की योजनाओं में कटौती कर आंध्र प्रदेश की जनता पर टैक्स का असहनीय बोझ (tax burden in andhra) डाल रही है। नायडू ने कहा, सरकार कल्याणकारी पेंशन स्कीम में कटौती कर लोगों को ठगने की साजिश कर रही है।

chandrababu naidu

कभी कहा- श्मशान, अब 10 करोड़ में बेच रहे जमीन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, अमरावती राजधानी बनाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हुए, लेकिन अमरावती में जमीन बेची जा रही है। बकौल नायडू, राजधानी बनाने के लिए एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। उन्होंने पूछा कि सरकार अमरावती की जमीनों को 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कैसे बेच सकती है, जब उसने राजधानी को 'स्मसनम' यानी श्मशान घाट (smasanam' (cremation ground) बताया था।

YSRCP सरकार पर नायडू के अन्य आरोप-

  • अमरावती क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए बने भवन अधूरे, निजी संस्थानों को किराए पर दिए भवन।
  • 10वीं की परीक्षा में असफल 19 से अधिक छात्रों की मौत। वाईएसआरसीपी सरकार के नियम जिम्मेदार।
  • मुस्लिम लड़कियों को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की राशि देने (Dulhan benefit) का वादा अधूरा।
  • वाईएसआरसीपी ने आत्मकुर उपचुनाव (Atmakur bypoll) में पैसे बांटे।

महिलाओं की पेंशन बंद, कचरे पर टैक्स

नायडू ने कहा, पिछले तीन साल में जगन सरकार ने कल्याणकारी कार्यक्रमों के नाम पर लोगों को केवल धोखा दिया है। लाभार्थियों की संख्या कम करने के लिए मनमानी शर्तें तय की गई। उन्होंने कहा, अम्मा वोडी (Amma Vodi) के लाभार्थियों की संख्या 52,000 से अधिक घटी है। अमानवीय तरीके से एकल महिला पेंशन स्कीम में पात्रता की आयु बढ़ाकर 50 वर्ष करने के बाद लाखों लाभार्थियों की पेंशन बंद कर दी गई। कचरे से लेकर हर चीज पर नए टैक्स वसूले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+