पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू को लगानी पड़ी सब्जी की दुकान, 10 मिनट में बिका सामान

ऋचा ने कहा कि जनता की भलाई के लिए अब जोगी का सत्ता में आना जरूरी है। ताकि रमन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल सके और जनता को महंगाई की मार से राहत मिले।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व दिग्गज कांग्रेसी नेता अजीत जोगी की बहू ने जगदलपुर के संजय बाजार में सब्जी बेचना शुरू किया तो सब हैरान रह गए। उन्होंने सब्जी के दो स्टॉल लगाए थे। हर कोई यह जानना चाहता था कि पूर्व मुख्यमंत्री की बहू आखिरकार यह काम क्यों कर रही हैं।

Richa Jogi

दरअसल, अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी सोमवार को नोटबंदी और महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं और उन्होंने विरोध के लिए यह तरीका अपनाया। उन्होंने सब्जी के दो स्टॉल लगाए जिनमें से एक का नाम रमन सरकार था तो दूसरे का जोगी जनता।

रमन सरकार वाले स्टॉल पर हर सामान महंगा मिल रहा था और जोगी जनता स्टॉल में हर सब्जी सस्ती थी। सस्ती सब्जियां बेचकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का ये कार्यक्रम करीब 10 मिनट की चला।

इस तरह स्टॉल लगाकर ऋचा जोगी ने जनता को यह मैसेज देने की कोशिश की कि राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार महंगाई पर काबू करने में नाकाम है। इसके साथ ही नोटबंदी की वजह से आम आदमी को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन पूरे प्रदेश में होंगे जिनमें सरकार का विरोध किया जाएगा।

ऋचा ने कहा कि जनता की भलाई के लिए अब जोगी का सत्ता में आना जरूरी है। ताकि रमन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल सके और जनता को महंगाई की मार से राहत मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+