पी.सदाशिवम ने केरल के राज्यपाल के तौर पर पदभार संभाला

नई दिल्ली। बीते दिनों से तमाम कयासों व विवादों के बीच केरल के नए राज्यपाल की तस्वीर अब साफ हो गई है। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम ने आज केरल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

kerala governor

पी. सदाशिवम राज्य के 23वें राज्यपाल बने हैं। 65 वर्षीय सदाशिवम की नियुक्ति के बाद पूर्व प्रधान न्यायाधीश को राज्यपाल का जिम्मा सौंपे जाने के औचित्य को लेकर कानूनी और राजनीतिक गलियारों में बहस अभी थमी नहीं है।

पढ़ें- कोर्ट में जमा हेागी डायरी
उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने यहां राजभवन में सदाशिवम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पी सदाशिवम भारत के ऐसे पहले पूर्व प्रधान न्यायाधीश व गैर-राजनैतिक व्यक्त‍ि हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया गया है।

इस समारोह में मुख्यमंत्री ओमेन चांडी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन और केरल विधानसभा के अध्यक्ष जी कार्तिकेयन भी उपस्थित रहे। राज्यपाल पद पर 3 सितंबर को नियुक्त किए जाने के बाद सदाशिवम ने कहा था अन्य राजनीतिज्ञों की तुलना में मैं अपनी सेवाओं से राज्य के लोगों की बेहतर सेवा करने की भरपूर कोश‍िश करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+