चुनावी मौसम में कृत्रिम उंगलियों का सच
पूर्व चुनाव आयुक्त ने शेयर की है ये तस्वीर. जानिए तस्वीर की पूरी हक़ीक़त
चुनावी मौसम में कृत्रिम उंगलियां चर्चा में हैं. वजह है पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी का इस तस्वीर को ट्वीट करना.
एसवाई कुरैशी ने मंगलवार को इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ''किसी ने ये तस्वीर मुझे भेजी.'' इस तस्वीर के कोलाज में एक स्याही लगी उंगली वाली तस्वीर भी है.
इस वजह से इन नकली उंगलियों के चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, "चुनावों में ज़्यादा वोटिंग का फ़ायदा लेने के लिए इन नकली उंगलियों का इस्तेमाल हो रहा है."
उत्तर प्रदेश चुनाव में 997 उम्मीदवार करोड़पति
क्या है कटी हुई उंगलियों की तस्वीर का सच?
दरअसल ये तस्वीरें जापान की हैं. द गार्डियन की ख़बर के मुताबिक, जापान की एक डॉक्टर युकाको फुकुशिमा इन उंगलियों को बनाती हैं. ताकि जिन लोगों की उंगलियां किसी वजह से कट जाती हैं, उन्हें नई उंगलियां लगाई जा सकें.
हालांकि यह भी कहा जाता है कि ऐसी उंगलियों का इस्तेमाल गैंगस्टर ज़्यादा करते हैं ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके. जापान में क्रिमिनल्स की गैंग यज़ुका के अपराधी ऐसे नकली उंगलियों का इस्तेमाल अक्सर करते हैं.
सोशल मीडिया पर कटी हुई उंगलियां की चर्चा
@visnit25 लिखते हैं, ''कुरैशी जी, अफ़वाह मत फैलाइए. ये तस्वीर जापान की एक लैब की है.''
ज़ैकब ने ट्वीट किया, ''सर, वॉट्स ऐप पर भेजे हुए मैसेज का यकीन न कीजिए.''
कार्टून: पारिवारिक झगड़ा नहीं, चुनाव है
हालांकि ऐसे भी लोग हैं, जो प्लास्टिक की उंगलियों को चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं.
अभिषेक मिश्रा ने लिखा, ''जब चीनी मोबाइल भारत में आ सकते हैं तो प्लास्टिक की उंगलियां कई बार वोट डालने के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं हो सकती.''












Click it and Unblock the Notifications