पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का निधन, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
Manohar Singh Gill Passes Away: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का आज यानी रविवार शाम को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा।
वे 88 वर्ष के थे। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि मनोहर सिंह गिल 2004-16 तक दो बार लगातार पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे। मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं।
मनोहर सिंह गिला का जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था। उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनोहर सिंह गिल 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया है।
वे पंजाब कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रह चुके हैं। कांग्रेस ने उनको 2004 में राज्यसभा के लिए भेजा था। उन्होंने 'एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स' पर किताब भी लिखी है।
यह भी पढ़ें- 'BJP फर्जी काम करती है, मैं आखिरी सांस तक पार्टी के साथ हूं', इस्तीफे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह












Click it and Unblock the Notifications