'BJP फर्जी काम करती है, मैं आखिरी सांस तक पार्टी के साथ हूं', इस्तीफे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में सभी सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कथित तौर पर पार्टी से त्यागपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया।

हालांकि, दिग्विजय सिंह ने त्याग पत्र को खारिज करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी फर्जी काम करती है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मैं अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा। मैं पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ा था। दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। शिकायत दर्ज कराएंगे।

Digvijay Singh

क्या लिखा था वायरल इस्तीफे में?
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्पित कथित तौर पर दिग्विजय सिंह का पार्टी से त्यागपत्र देते हुए वायरल लेटर में लिखा था कि अपने पांच दशक के राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे कांग्रेस में रहते हुए मिले। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर मैंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए तय किया। पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव से लेकर राज्यसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाने का काम किया, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। लेकिन, गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व में उदासीनता देखकर मैं आहत हूं। मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता केंद्रित दल न होकर अब विशेष नेता केंद्रित हो गई है। जिसकी वजह से खुद को असहत पा रहा हूं।

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में मेरे द्वारा दिए गए नामों पर विचार नहीं किया गया है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिए जाने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। मैं अब ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे लगता है कि मैं अब ऐसे अन्यायपूर्ण माहौल में नहीं रह सकता। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने वर्षों से मेरी विभिन्न पार्टी भूमिकाओं में मेरा समर्थन किया है। भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ाव खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा करता हूं। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पद से इस्तीफा देता हूं। इसे स्वीकार करें। इसके साथ ही अंत में दिग्विजय सिंह के हस्ताक्षर भी थे।

Recommended Video

    'BJP फर्जी काम करती है, मैं आखिरी सांस तक पार्टी के साथ हूं', इस्तीफे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+