पूर्व BRS विधायक की बीजेपी में शामिल होने की जिद! पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही कर लिया 'अपहरण', देखें Video
लोकसभा चुनाव से पहले राज्यों में क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय दलों के नेताओं के बीच काफी उथल पुथल देखी जा रही है। बिहार के बाद दक्षिण के राज्यों में भी दलबदल का सिलसिला जारी है। तेलंगाना में एक बीआरएस के पूर्व एमएलए को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक न्यूज प्लेटफॉर्म की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बीआरएस के पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल होने चाहते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें इस निर्णय को लेने से पहले जबरन रोक रहे हैं। बात यहां तक पहुंच गई कि कथित रुप से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने ही दल पूर्व विधायक को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाना पड़ा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व एमएलए रमेश को एक कार से बाहर खींचा जा रहा है और उसी कार में एर्राबेली दयाकर आगे की सीट पर बैठे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसी वक्त राज्य भाजपा प्रमुख को फोन किया और कैमरे के सामने रमेश से बात करवाई।
BRS party members reportedly kidnapped their own former MLA who was going to join BJP.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 13, 2024
Former MLA Alluri Ramesh is adamant and he will definitely join BJP. pic.twitter.com/U3Hmb1eOHU
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस कार का पीछा किया और उसे हैदराबाद की ओर जाने से रोक दिया। घटनाक्रम के दौरान उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि वह बीआरएस नेतृत्व को बता देंगे कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। वीडियो में साफ दिख कहा कि एमएलए रमेश के साथ जबरदस्ती की जा रही है। झड़प में पूर्व विधायक की शर्ट भी फट गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीआरएस रमेश को वारंगल से मैदान में उतारना चाहती थी। लेकिन बीजेपी ने भी उन्हें यही सीट ऑफर की है। ऐसे में उन्होंने बीजेपी की ऑफर को प्राथमिकता दी और बीजेपी शामिल होने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि अतीत में अच्छे बहुमत से जीतने के बावजूद उन्हें बीआरएस में अपमान सहन करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications