लखनऊ के हजरतगंज में सरेआम पूर्व BJP विधायक के बेटे की हत्या, मचा हड़कंप

लखनऊ। एक बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से हैं, जहां सरेआम बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे की हत्या कर दी गई । जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सवा नौ बजे बीजेपी के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी उर्फ प्रेम प्रकाश तिवारी के 28 साल के बेटे वैभव तिवारी की लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर गोली मार दी गई, मालूम हो कि जिप्पी तिवारी डुमरियागंज से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। हमलावरों ने वैभव तिवारी, जो कि नरही के कसमंडा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 322 में रहते थे, को पहले अपार्टमेंट से नीचे बुलाया और उसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गए। घरवाले घायल वैभव को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग का विवाद बताया जा रहा है। लोगों ने हत्या का शक नरही निवासी विक्रम सिंह और सूरज शुक्ला पर जताया है।

लखनऊ के हजरतगंज में सरेआम पूर्व BJP विधायक के बेटे की हत्या

वैभव के ममेरे भाई आदित्य ने कहा कि शनिवार रात काली टाटा सफारी से नरही निवासी विक्रम सिंह और सूरज शुक्ला कसमंडा हाउस आए थे, उन दोनों ने ही वैभव को नीचे बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच सूरज ने पिस्टल निकालकर वैभव को गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही वैभव गिर गए और विक्रम व सूरज टाटा सफारी से पार्क रोड की ओर भाग निकले। वैभव के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी शिवांशी और तीन साल की एक बेटी वैष्णवी है।

गोली चलने से हड़कंप मच गया

यूपी की राजधानी के पॉश इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया है, बता दें कि ये पूरा इलाका सीसीटीवी से लैस है, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, जिस जगह पर वैभव की हत्या हुई है, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर विधानभवन है। जिप्पी तिवारी की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में विक्रम व सूरज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि नरही निवासी विक्रम और सूरज शुक्ला, दोनों हजरतगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। विक्रम पर हजरतगंज कोतवाली समेत कई थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। विक्रम की मां दरोगा है। सूरज के खिलाफ भी 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+