CM नीतीश की मौजूदगी में जेडीयू में शामिल हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

पटना। इसी सप्ताह डीजीपी के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो गए। उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके घर में पार्टी की सदस्‍यता ली। आपको बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय को 2019 में बिहार का डीजीपी बनाया गया था। गुप्तेश्वर पांडेय सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। ऐसी चर्चा चल रही है कि गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बात को लेकर स्थिति थोड़ी देर में साफ होने की उम्मीद है क्योंकि गुप्तेश्वर पांडेय अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के पूर्व DGP Gupteshwar Pandey जेडीयू में शामिल |वनइंडिया हिंदी
    CM नीतीश की मौजूदगी में जेडीयू में शामिल हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

    पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शनिवार को ही जेडीयू कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पांडेय से जब यह पूछा गया था कि क्या वह जेडीयू में शामिल हो रहे हैं, तो गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि अभी वह किसी भी दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देने आया था। डीजीपी के पद पर रहते हुए उन्होंने मुझे खुलकर काम करने का मौका दिया, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।

    पार्टी में शामिल होने के बाद क्‍या कहा गुप्तेश्वर पांडेय ने

    जेडीयू में शामिल होने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय- नीतीश कुमार हमारे नेता हैं, उनके और पार्टी की तरफ से जो आदेश मिलेगा उसका पालन करूंगा। उन्‍होंने कहा कि पार्टी जो भी हमसे कहेगी वह करूंगा। अगर चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा। बिहार के हर जिले से लोग फोन करते हैं कि आप हमारे यहां से चुनाव लड़ लीजिए। मैं दिल का साफ आदमी हूं। मुझे तो अभी पता भी नहीं है कि राजनीति क्या होती है। जो भी हमारे नेता का आदेश होगा उसका पालन होगा।

    आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने एनडीए के साथ जाने के स्पष्ट संकेत दिए थे। उन्होनें सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि 'नीतीश इज द बेस्ट सीएम'। गुप्तेश्वर पांडेय ने नीतीश सरकार की शराबबंदी से लेकर बिजली, सड़क और विकास के तमाम काम की खुलकर प्रशंसा की। गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि उनके समर्थकों की प्रबल इच्छा है कि वे राजनीति में अपनी नयी पारी की शुरुआत करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+