असम के पूर्व CM तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ी, कोरोना के चलते अस्पताल में हैं भर्ती

असम के पूर्व CM तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ी, कोरोना के चलते अस्पताल में हैं भर्ती

नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Former Assam CM Tarun Gogoi) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अस्पताल में भर्ती तरुण गोगई को इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

 Former Assam CM Tarun Gogoi who is admitted in Hospital for COVID19 had a sudden fall in oxygen saturation

असम के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक GMCH अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तरुण गोगोई को भर्ती किया गया था। सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल गिरने लगा। असम सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक गोगोई के शरीर में अचानक 88 प्रतिशत तक ऑक्सीजन का सेचुरेशन लेवल गिर गया।

डॉक्टरों की टीम ने फौरन उन्हें 1 यूनिट प्लाज्मा के साथ-साथ 2 लीटर ऑक्सीजन की सप्लाई उनके शरीर में मिला है। अब उनके शरीर में ऑक्सीजन का सेचुरेशन लेवल 96 से 97 फीसदी तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि तरुण गोगोई कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+