असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
असम के पूर्व मुख्समंत्री तरुण गोगोई भी कोरोना संक्रमित हुए
नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बुधवार सुबह ट्वीट कर तरुण गोगोई ने लिखा- मुझे कोरोना संक्रमित पाया गया है। कल मेरी कोरोना रिपोर्ट आई है। ऐसे में वो लोग पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में रहे हैं। वो तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करा लें।
Recommended Video

तरुण गोगोई असम की राजनीति का एक नाम हैं और कांग्रेस का चेहरा भी माने जाते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते वो हाल के दिनों में लगातार लोगों से मिल रहे हैं। 2016 में भाजपा की सरकार आने से पहले तरुण गोगोई 15 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
देश में राजनीतिक हस्तियां लगातार कोरोना की चपेट में आ रही हैं। आज ही उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर कोविड-19 का टेस्ट करवाया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस अब तक ले चुका है।
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी एक दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं, उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल उनका इलाज हो रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और राज्य के कई दूसरे नेता इस समय कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में हैं। मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा विधानसभाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications