असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, अगस्त में हुआ था कोरोना
नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन हो गया है। वो 84 साल के थे। अगस्त में उन्हें कोरोना हुआ था जिसके बाद वो ठीक हो गए थे। उसके बाद पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के चलते गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने उनके निधन की खबर दी। अगस्त में उन्हें कोरोना हुआ था और वो ठीक हो चुके थे। जरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे।
Recommended Video

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई के इलाज में डॉक्टरों की 9 टीमें लगी हुई थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे, आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा था।
इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications