J&K: पूर्व फौजी की 28 वर्षीय बेटी लड़ेगी निकाय चुनाव, इन्हें मानती है अपनी प्रेरणा

श्रीनगर। सेना के पूर्व जवान की 28 वर्षीय बेटी रुक्मी साब्याल साम्बा केहली मंडली से स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी।रुक्मणी सांब्याल फिलहाल मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रुक्मणी ने कहा कि किसी भी चीज को लेकर सरकार को दोष से अच्छा है कि राजनीति उतर जाओं और जरूरी बदलाव लाओ। बता दें कि जहां से संब्याल चुनाव लड़ रही है वहां 13 अक्टूबर को वोटिंग है।

Former Armymans daughter Rukmani Sambya to contest municipal elections in Jammu and Kashmir

रुक्मणी ने कहा कि मेरा परिवार राजनीति में बहुत रूचि रखता है और इसी तरह मुझे इसमें दिलचस्पी है। मुझे लगता है कि हम आसानी से सरकार को दोषी ठहराते हैं, लेकिन यदि कोई भाग ले सकता है और एक बदलाव ला सकता है जो बेहतर होगा। एक बदलाव लाने का एकमात्र तरीका भागीदारी है। अगर हम अपने आस-पास की चीजों को बेहतर बनाने में वोट नहीं देते हैं या भाग नहीं लेते हैं तो हम बेहतर कैसे होंगे? मैं हमेशा अच्छे के लिए बदलाव करने का प्रयास करती हूं।

सुषमा स्वराज हैं प्रेरणा स्रोत

उन्होंने आगे कहा कि मैं नगरपालिका चुनाव लड़ रही हूं यह देखने के लिए कि मैं क्या कर सकती हूं और मेरे परिवार ने मुझे इसमें समर्थन दिया है। अब मैं सभी उम्र के लोगों से जुड़ी हूं और उनमें से सभी की अलग-अलग उम्मीदें होंगी, मुझे पूरा करना होगा उन्हें सुनिश्चित करने के लिए कि सामाजिक योजनाएं सभी तक पहुंचे यह मेरी प्राथमिकता होगी। जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय से विज्ञान में गेजुएट 28 वर्षीय रुक्मणी सांब्याल ने कहा कि उनकी प्रेरणा स्रोत वर्तमान में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। संब्याल ने कहा कि ये बात सही कि भारत में रक्षा मंत्री भी महिला ही और भी कई पदों पर महिला हैं लेकिन मेरी प्रेरणा स्रोत सुषमा स्वराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+