Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manoj Mukund Naravane Caste: किस जाति से हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे? फैमिली,पढ़ाई और आर्मी करियर, हर जानकारी

Manoj Mukund Naravane Caste: लोकसभा में 2 फरवरी 2026 को हंगामे के बाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे एक बार फिर चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने संसद में उनकी अप्रकाशित किताब'द कैंटोनमेंट कॉन्स्पिरेसीः ए मिलिट्री थ्रिलर' का हवाला दिए जाने और फिर भाजपा की ओर से नरवणे का पुराना वीडियो सामने आने के बाद लोगों की दिलचस्पी अचानक उनके जीवन से जुड़ी हर जानकारी में बढ़ गई है।

ऐसे में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा सवाल है कि मनोज मुकुंद नरवणे किस जाति से हैं, उनका परिवार कौन सा है और उनका आर्मी करियर कैसा रहा। आइए, पूरे मामले और उनके जीवन को आसान भाषा में समझते हैं।

Manoj Mukund Naravane Caste

▶️ मनोज मुकुंद नरवणे किस जाति से हैं? (Manoj Mukund Naravane Caste)

जनरल एमएम नरवणे का जन्म 22 अप्रैल 1960 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वह एक मराठी ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनका पारिवारिक माहौल शुरू से ही अनुशासन और देश सेवा से जुड़ा रहा, जिसका असर उनके पूरे करियर में साफ दिखाई देता है।

▶️ मनोज मुकुंद नरवणे का फैमिली बैकग्राउंड क्या है? (Manoj Mukund Naravan Family Background)

  • मनोज नरवणे के पिता मुकुंद नरवणे भारतीय वायु सेना में अधिकारी रहे और विंग कमांडर के पद से रिटायर हुए। उनकी मां सुधा नरवणे ऑल इंडिया रेडियो में उद्घोषक थीं। यानी एक तरफ सेना का अनुशासन और दूसरी तरफ संचार और बौद्धिक माहौल, दोनों का मेल उनके व्यक्तित्व में दिखता है।
  • नरवणे की पत्नी वीणा नरवणे पेशे से शिक्षिका हैं और उन्हें करीब 25 साल का अनुभव है। वह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन से भी जुड़ी रहीं। जनरल नरवणे दो बेटियों के पिता हैं।

▶️ मनोज मुकुंद नरवणे ने पढ़ाई कहां से की? (Manoj Mukund Naravan Education)

मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के ज्ञान प्रबोधिनी प्रशाला से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) पुणे से ट्रेनिंग ली और फिर इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून से पास आउट हुए।

उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में मास्टर डिग्री ली और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एमफिल किया। इसके अलावा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज महू से भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Manoj Mukund Naravane Caste

▶️ मनोज मुकुंद नरवणे आर्मी करियर कितना लंबा और मजबूत रहा? (Manoj Mukund Naravan Army Career)

  • जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और वे भारतीय सेना के 27वें प्रमुख (Chief of the Army Staff - COAS) रह चुके हैं। सेना प्रमुख बनने से पहले उन्होंने 40वें उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff), ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और आर्मी ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई थी।
  • अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्हें कई बड़े सम्मान मिले। इसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल (2019), अति विशिष्ट सेवा मेडल (2017), सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल (2015) और COAS कमेंडेशन कार्ड शामिल हैं।
  • दिसंबर 2019 में जब जनरल बिपिन रावत ने सेना प्रमुख का पद छोड़ा, तब मनोज मुकुंद नरवणे को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया और उन्होंने भारतीय सेना की कमान संभाली।
Manoj Mukund Naravane Caste

सेना में करियर की शुरुआत और अहम जिम्मेदारियां

जून 1980 में मनोज मुकुंद नरवणे को सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन मिला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की 2वीं बटालियन और 106 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली। इसके अलावा उन्होंने असम राइफल्स का नेतृत्व किया और कश्मीर व पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई।

प्रमोशन और अहम पद

आर्मी कमांडर बनने के बाद उन्होंने दिसंबर 2017 से सितंबर 2018 तक आर्मी ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख के तौर पर काम किया। इसके बाद अक्टूबर 2018 से अगस्त 2019 तक वे ईस्टर्न कमांड के प्रमुख रहे। 31 अगस्त 2019 को उन्हें उप सेना प्रमुख नियुक्त किया गया और वे उस समय सबसे वरिष्ठ जनरल बन गए।

रैंक और नियुक्ति की तारीखें

  • 7 जून 1982: लेफ्टिनेंट
  • 7 जून 1985: कैप्टन
  • 7 जून 1991: मेजर
  • 31 दिसंबर 2002: लेफ्टिनेंट कर्नल
  • 1 फरवरी 2005: कर्नल
  • 19 जुलाई 2010: ब्रिगेडियर
  • 1 जनवरी 2013: मेजर जनरल
  • 10 नवंबर 2015: लेफ्टिनेंट जनरल
  • 31 दिसंबर 2019: जनरल (सेना प्रमुख)
  • 16 दिसंबर 2019: जनरल (COSC)

इस तरह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का करियर अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा का मजबूत उदाहरण माना जाता है।

Manoj Mukund Naravane Caste

▶️ who is Manoj Mukund Naravane wife Veena Naravane? वीणा नरवणे कौन हैं?

वीणा नरवणे भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पत्नी हैं। वे पेशे से शिक्षिका हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें लंबा अनुभव है। अपने पति के सेना प्रमुख रहने के दौरान वीणा नरवणे ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) की अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी।

AWWA के जरिए वे सेना के जवानों के परिवारों और उनकी पत्नियों के कल्याण से जुड़े कई कार्यों में सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक पहलों पर खास ध्यान दिया, जिसमें आर्मी परिवारों को सहयोग देना, महिला केंद्रों का दौरा करना और नर्सिंग संगठनों से जुड़कर काम करना शामिल रहा।

पारिवारिक जीवन की बात करें तो वीणा नरवणे और जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की दो बेटियां हैं। वे अपने सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को संतुलित तरीके से निभाने के लिए जानी जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+