अलीगढ़: बीजेपी नेता ने की AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग
अलीगढ़: बीजेपी नेता ने की AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने मदरसे में मंदिर निर्माण का समर्थन किया। मदरसे में मंदिर निर्माण के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर निर्माण की मांग उठ रही है। अलीगढ़ की पूर्व मेयर ने अलीगढ़ मुस्लिम में मंदिर निर्माण की मांग रख दी है। बीजेपी नेता शकुंतला भारती ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर निर्माण की बात कही है। उन्होंने कहा कि सलमा अंसारी जी के मन में सुंदर विचार आया है। हम उनका समर्थन करते हैं।

शंकुलता भारती ने कहा कि सलमा जी ने एक अच्छे भारतीय नागरिक का परिचय दिया है। हम सबको जितना हो सके उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मदरसा मंदिर बनाए जाने की इच्छा है तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी एक मंदिर बनाया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने मदरसे में मंदिर निर्माण के फैसले का समर्थन किया है। सलमा अंसारी ने अलीगढ़ स्थित चाचा नेहरू मदरसे में मस्जिद और मंदिर निर्माण की बात कही, जिसके बाद चाचा नेहरू मदरसे के कैंपस में पूजा का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके मदसरे में मुस्लिम के साथ-साथ हिंदू छात्र भी पढ़ते हैं। मदरसे के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को नमाज या पूजा के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिसके बाद मदरसा प्रबंधन ने यह फैसला किया है कि अपने परिसर के अंदर ही मंदिर और मस्जिद का निर्माण किया जाए।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications