AIADMK के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया था रेप और गर्भपात कराने का आरोप

AIADMK के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया था रेप और गर्भपात कराने का आरोप

चेन्नई, 20 जून: अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन को तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस के साथ रेप और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एम मणिकंदन को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन को चेन्नई सिटी पुलिस ने एक मलेशियाई महिला, जो एक्ट्रेस हैं, से कथित रूप से बलात्कार करने, गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। एम मणिकंदन मद्रास हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत देने से इनकार के गिरफ्तारी से बच रहे थे।

Recommended Video

    Bengaluru: AIADMK के पूर्व मंत्री Manikandan Arrest,Actress ने लगाया था रेप का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    M Manikandan

    एम मणिकंदन पर एक्ट्रेस ने क्या-क्या आरोप लगाए?

    भारतीय मूल की मलेशियाई महिला और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने मई 2021 के आखिरी हफ्ते में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन पर रेप का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने शिकायत में कहा था, पिछले 5 सालों से मणिकंदन ने उनका यौन शोषण कर रहे थे। एक्ट्रेस ने इसके अलावा शादी का झूठा झासा, गर्भपात कराने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 36 वर्षीय अभिनेत्री ये कहा था कि वह तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन के साथ 2017 से रिलेशनशिप में थीं। उस वक्त मणिकंदन सूचना और प्रद्यौगिकी मंत्री थे।

    एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि जब उसने मणिकंदन को शादी के फोर्स किया तो उसने मलेशिया में उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस को ऐसी सबूत भी दी है, जिससे दोनों के संबंध की पुष्टि हो। एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री मणिकंदन ने पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि नेता ने उसे धमकी दी कि अगर वह पुलिस शिकायत करती है तो उसकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा।

    महिला एक्ट्रेस के आरोपों के बाद पूर्व मंत्री एम मणिकंदन ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद ही पुलिस ने एम मणिकंदन को गिरफ्तार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+