तेलंगाना: कृषि प्रौद्योगिकी की जानकारी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विशेष कमेटी का गठन

मुख्य सचिव ने बुधवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से तेलंगाना धान उत्पादन में देश में दूसरा और कपास उत्पादन में तीसरा स्थान हासिल किया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

Telangana: तेलंगाना सरकार किसानों की मदद के लिए सदैव आगे रहती है। किसानों को अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए काम करती है। इस बीच उन्होंने किसानों, कृषि स्टार्टअप और खाद्य प्रसंस्करण यूनिट को कृषि प्रौद्योगिकी की जानकारी देने के लिए विशेष संचालन समिति की गठन किया है। मुख्य सचिव शांति कुमारी की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में आईटी, राजस्व और कृषि विभागों के सचिव होंगे।

मुख्य सचिव ने बुधवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से तेलंगाना धान उत्पादन में देश में दूसरा और कपास उत्पादन में तीसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही सिंचाई में सुधार, मशीनीकरण, 24 घंटे बिजली आपूर्ति और कृषि उपज की खरीद के कारण राज्य में धान और अन्य फसलों के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई है।

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जोर देते हुए चेतावनी दी कि नकली बीज की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नकली बीजों की आपूर्ति करने के आरोप में 551 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और 347 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 16 लोगों पर पीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना की T-Hub तकनीक का जापान में प्रदर्शन, नौ स्टार्टअप्स में हुआ चयन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+