तेलंगाना की T-Hub तकनीक का जापान में प्रदर्शन, नौ स्टार्टअप्स में हुआ चयन
तेलंगाना की टी हब तकनीक जापान में सिटी टेक फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर में प्रदर्शित की गई। भारत के एक राज्य की पहचान बनती जा रही तकनीक- T-Hub अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

टी-हब जापान में 'सिटी-टेक फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया। तेलंगाना की तकनीक टी-हब जापान के सम्मेलन में सिद्ध व्यापार मॉडल और वैश्विक उपयोग के मामलों के साथ नौ स्टार्टअप में चुना गया। स्टार्टअप इकोसिस्टम इनेबलर के रूप में जाना जाने वाला टी-हब 27 और 28 फरवरी को जापान में प्रदर्शित किया गया।
जापान में 'सिटी-टेक फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर' इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने तेलंगाना की टी-हब तकनीक भेजी गई। जिन नौ स्टार्टअप्स का चयन किया गया उसमें इनवेन्ड्ट इनसाइट्स, ग्रेमैटिक्स, फ्लाईटा, जेनडेवएक्स, लैंडीड, हाला, इंटरव्यू डेस्क, कोनियो और स्टेटविग शामिल हैं।
टी-हब के सीईओ महाकाली श्रीनिवास राव ने कहा, "हमें स्टार्टअप्स के लिए सहयोग का पता लगाने और जापान में अपना विस्तार करने के लिए एक मंच की सुविधा प्रदान करने पर गर्व है।"
Recommended Video
डेलोइट तोहमात्सु वेंचर सपोर्ट कंपनी लिमिटेड (जापान) के सीईओ और पार्टनर युमा सैतो ने कहा, टी-हब ने जिन स्टार्टअप्स को इंडिया पवेलियन में प्रदर्शित करने की व्यवस्था की है, वे आशाजनक हैं। हमें विश्वास है कि आयोजन में टी-हब की भागीदारी से भारत और जापान के बीच संबंध मजबूत होंगे।












Click it and Unblock the Notifications