उत्तराखंड में और विकराल हुई जंगलों में लगी आग, घरों तक लपटें पहुंचने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। उत्तराखंड के जंगल आए दिन आग की चपेट में आ जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकार भी इस आग को बुझाने में असफल दिख रही है। आग को बुझाने के लिए 4 महीने में यहां 6000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रदेश में आग की कुल 1466 घटनाओं में 2,138 हेकटेयर जंगल बुरी तरह से झुलस चुका है। ये आग इतनी अधिक बढ़ जा रही हैं कि बारिश से भी पूरी तरह बुझती नहीं दिख रही। बीते शनिवार को टिहरी के एक जंगल में इसी तरह आग लग गई। ये आग इतनी बढ़ी कि पास की आवासीय कॉलोनी के बिलकुल पास आ गई। इससे लोग घबरा गए। फायर ब्रिगेड की मदद से जैसे तैसे आग बुझाई गई।

forest fire in uttarakhand has turned into a big eveeyday problem

इसके अलावा अलमोड़ा में भी आग ने गंभीर रूप ले लिया है। ये आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है। पास में पुलिस लाइन में रहने वालों के बीच दहशत का माहौल है। जंगल की आग के चलते कई जगह दूर तक आग व धुएं की लपटें दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा राज्य के ही उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी, चमोली में भी जंगलों में रोजाना आग लगने का मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले कई दिनों से अलमोड़ा के कई जंगलों में बार बार आग लग रही है। नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि बीते शनिवार को राज्य में 50 से ज्यादा जगह आग की खबर थी। जलवायु परिवर्तन को लेकर अध्ययन क रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 50 सालों में हिमालय के क्षेत्र में पारा 2 से 4 डिग्री और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- सूरत अग्निकांड के बाद सरकार ने मंगाई खास बॉल, इससे 6 सेकेंड में बुझाई जा सकेगी आग, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+