ई-वीजा पर भारत आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट पर मिलेगा टॉकटाइम और इंटरनेट के साथ FREE सिम कार्ड

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से ऐसे पर्यटकों को बहुत लाभ होगा जो भारत पहुंचने के बाद सिम कार्ड लेने के लिए करीब दो घंटा समय खपाते हैं।

नई दिल्‍ली। ई-वीजा लेकर भारत की सरजमीं पर उतरने वाले विदेशी टूरिस्‍टों को सरकार एक सौगात देने की तैयारी में है। इसके तहत ई-वीजा लेकर भारत आने वाले पर्यटकों को यहां पहुंचते ही पहले से एक्टिवेटेड सिमकार्ड नि:शुल्‍क दिया जायेगा। टूर ऑपरेटरों के संगठन आईएटीओ ने इस कदम का स्वागत किया है। इस सेवा को शुरु करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पर्यटकों को BSNL का जो सिम कार्ड दिया जायेगा, उसमें 50 रुपए का टॉक टाइम और 50 Mb इंटरनेट डाटा उपलब्‍ध होगा।

ई-वीजा पर भारत आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट पर मिलेगा टॉकटाइम और इंटरनेट के साथ FREE सिम कार्ड

महेश शर्मा ने कहा कि शुरु में यह सेवा सिर्फ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्‍ली पर उपलब्‍ध होगी लेकिन धीरे-धीरे इस सेवा को ई-वीजा की सुविधा देने वाले सभी 15 हवाईअड्डों पर लागू कर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से ऐसे पर्यटकों को बहुत लाभ होगा जो भारत पहुंचने के बाद सिम कार्ड लेने के लिए करीब दो घंटा समय खपाते हैं। वहीं पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने कहा कि पिछले वर्ष करीब 10 लाख विदेशी पर्यटकों ने ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाया था। यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में अमेरिकन महिला से हुआ था गैंगरेप, न्‍याय के लिए 9 माह बाद भारत आई वापस

महेश शर्मा ने बताया कि कहां से आया यह सुझाव

अपने संबोधन में महेश शर्मा ने कहा कि यह सुझाव उन्‍हें श्रीलंका दौरे से वापस आने के बाद आया। उन्‍होंने कहा कि जब वो श्रीलंका दौरे पर गए थे तो उन्‍हें वहां पहुंचते ही एक सिमकार्ड दिया गया था। उन्‍होंने कहा कि यह कदम पर्यटकों को तुरंत अपने घर, रिश्तेदारों, होटल, टूर ऑपरेटर और बाकि लोगों से संपर्क करने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+