UNSC में बोले विदेश सचिव श्रृंगला- साइबर स्पेस के गलत इस्तेमाल पर ध्यान दे दुनिया
UNSC में बोले -
नई दिल्ली, 29 जून: भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा है कि साइबर स्पेस के गलत इस्तेमाल पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने आतंकी संगठनों ही नहीं कई देशों की ओर से भी साइबर स्पेस का इस्तेमाल गलत तरह से करने का मामला उठाया। यूएनएससी में बोलते हुए विदेश सचिव श्रृंगला ने अपनी स्पीच में ये बातें कही हैं।

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अंतरराष्ट्रीय शांति और साइबर सुरक्षा पर खुली बहस में बोलते हुए हर्ष श्रृंगला ने कहा, राष्ट्रों के बीच डिजिटल गैप साइबर डोमेन में एक अस्थिर वातावरण बना रहा है। कोरोना महामारी के बाद के युग में बढ़ती डिजिटल निर्भरता ने डिजिटल असमानताओं को और ज्यादा उजागर किया है। इसे क्षमता निर्माण के माध्यम से पूरा किए जाने की जरूरत है।
हर्ष श्रृंगला ने कहा कि आतंकवादी भी अपने प्रचार को व्यापक बनाने और घृणा को भड़काने के लिए साइबर स्पेस का उपयोग कर रहे हैं। आतंकवाद के शिकार के रूप में, भारत ने हमेशा सदस्य देशों को साइबर डोमेन में आतंक का शिकार होने से बचने के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ स्टेट अपने राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी उद्देश्यों को प्राप्त करने और आतंकवाद फैलाने के लिए भी साइबर स्पेस में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठा रहे हैं। इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
इससे पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सशस्त्र संघर्ष और बच्चों पर खुली बहस में बोलते हुए हर्ष श्रृंगला ने कहा था कि कोरोना महामारी ने सशस्त्र संघर्ष की स्थितियों में बच्चों पर काफी नकारात्मक प्रभाव डाला है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं तक पहुंच में आज एक अड़चन देखने को मिल रही है। यह बहुत अहम है कि स्टेट बाल संरक्षण संबंधी चिंताओं को ज्यादा अहमियत दें।












Click it and Unblock the Notifications