भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता में पाक ने फिर अलापा कश्मीर का राग
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच चली बातचीत में एक तरफ जहां पाक ने कश्मीर के मुद्दे को अमह बताया तो भारत ने पठानकोट हमले को इस चर्चा में उठाया। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर से कहा कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर मुख्य मुद्दा है।

पाकिस्तान ने इस बातचीत में कश्मीर मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे का समाधान युनाइटेड नेशंस सेक्युरिटी काउंसिल के रिजोल्यूशन के जरिए होना चाहिए। चौधरी ने कहा कि इस बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच अहम मुद्दो पर चर्चा का यह बेहतर अवसर था।
दोनों देशों के विदेश सचिव साउथ ब्लॉक में मिले, इस बात की पुष्टि एमईए के ट्विटर हैंडल ने की है। इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्री पिछले वर्ष सार्क समिट में नेपाल में मिले थे। लेकिन पठानकोट हमले के बाद दोनों देशों के बीच वार्ता ठप्प हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
