कोरोना वैक्सीन को लेकर विदेश सचिव श्रृंगला का बड़ा बयान, बोले- कई देश हमसे संपर्क में

कोरोना वैक्सीन को लेकर विदेश सचिव श्रृंगला का बड़ा बयान, बोले- कई देश हमसे संपर्क में

नई दिल्ली। भारत के विदेश सचिव हर्ष वी. श्रृंगला ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी प्रगति हुई है और ट्रायल बेहतर दिशा में हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कुछ साथी देशों के साथ वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल करने की दिशा में भी बढ़ रहे हैं। साथ ही टीके तैयार करने में रिसर्च में भी सहयोग के लिए देख रहे हैं। श्रृंगला ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कोविड-19 को लेकर हुए एक सेशन में ये कहा है।

We are on track on the development and trial of vaccines Foreign Secretary Harsh V Shringla at briefing session on COVID19 related issues for diplomatic missions and international organisations

हर्ष वी. श्रृंगला ने इस दौरान कहा कि वैक्सीन आपूर्ति प्राप्त करने के लिए कई देश हमसे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत वैक्सीन के वितरण के लिए अपनी कोल्ड चेन और भंडारण क्षमताओं को बढ़ाने के इच्छुक देशों की मदद भी करेगा।

इससे पहले गुरुवार को विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने कहा था कि कोरोना वायरस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे विनाशकारी घटना है। हम महामारी के बाद के युग में एक अलग दुनिया का अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा, हम अपने दैनिक जीवन में आभासी होने की नई वास्तविकता का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, महामारी से वैश्विक आर्थिक गिरावट आने वाले समय में हमारे लिए चुनौती बनी रहेगी। जैसा कि हमने 2008 की वैश्विक मंदी के दौरान देखा था, इस परिमाण के आर्थिक असफलताओं के लिए एक सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श की आवश्यकता है। श्रृंगला ने ये भी कहा कि भारत ने अपने विकास के अनुभवों को अपने सहयोगियों के साथ बांटने का अनोखा तरीका विकसित किया है। यह दुनिया के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में 'बेहतरी के लिये ताकत' होने की भारत की रणनीतिक आकांक्षाओं को दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+