लगातार 11वें साल मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, पंतजलि के बालकृष्ण की कमाई हुई कम

नई दिल्ली। तेल व टेलीकॉम समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स सूची में लगातार 11वें साल शीर्ष स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी का 47.3 अरब डॉलर (करीब 3,48,956 करोड़ रुपए) के साथ भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। कुल मिलाकर, भारत के सबसे अमीर लोगों के विकास के लिए यह साल काफी धीमा रहा है। 100 सबसे धनी व्यक्तियों का संयुक्त नेट वर्थ 2017 में $ 479 बिलियन से बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गया। इन सभी के नेट वर्थ में केवल 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा

एक साल में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा

मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर (करीब 68,610 करोड़ रुपये) का इजाफा किया है। फोर्ब्स की ओर से जारी की इस सूची के मु्ताबिक विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी सबसे अमीर भारतीयों की सूचीम में दूसरा स्थान हासिल किया है। अजीम प्रेमजी की संम्पति में एक साल में 2 अरब डॉलर करीब 14,755 करोड़ रुपए के इजाफे के साथ 21 अरब डॉलर मतलब करीब 1,54,927 करोड़ रुपये है।

तिसरे स्थान पर हैं मित्तल

तिसरे स्थान पर हैं मित्तल

स्टील मैग्नेट लक्ष्मी मित्तल पिछले साल की तुलना में एक स्थान का छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साल 2017 में उनकी संपत्ति 16.5 बिलियन डॉलर से बढ़कर 18.3 डॉलर पर पहुंच गई है। चौथे नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम है जिनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर बताई गई है। जबकि पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण की रैंक गिरी

पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण की रैंक गिरी

पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण के रैंक में इस बार पायदान की गिरावट देखने को मिली है। इस बार फोर्ब्स की सूची में उनको 25वें स्थान पर रखा गया है। उनकी संपत्ति 4.7 अरब डॉलर हो गई, जो 2017 में 6.55 अरब डॉलर थी। पंतजलि के सामनों की बिक्री धीमी हो जाने की वजह से यह गिरावट देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+