Forbes Asia Power Businesswoman 2022 की सूची में 3 भारतीय महिलाओं ने बनाई जगह, जानिए

Forbes Asia Power Businesswoman 2022 की सूची जारी हो गई है। इसमें 3 भारतीय महिलाओं ने जगह बनाई है। Forbes Asia Power Businesswoman 2022 Ghazal Alagh Soma Mondal Namita Thapar

Forbes Asia Power Businesswoman 2022 की सूची जारी हो गई है। एशिया की पावर बिजनेसवुमन 2022 की फोर्ब्स लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं- गजल अलघ, सोमा मंडल और नमिता थापर ने जगह बनाई है। गजल ममाअर्थ की सह-संस्थापक हैं। सोमा सेल की चेयरपर्सन हैं, जबकि नमिता एमक्योर फार्मा के भारतीय व्यवसाय में कार्यकारी निदेशक हैं। अलघ और नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

और किन देशों की महिलाएं

और किन देशों की महिलाएं

फोर्ब्स की सूची (Forbes Asia Power Businesswoman 2022) में शामिल अन्य महिलाएं ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों से हैं।

पहली बार 20 महिलाओं को मिली जगह

पहली बार 20 महिलाओं को मिली जगह

एशिया की व्यवसायी महिलाओं की सूची में फोर्ब्स एशिया पावर बिजनेसवुमन सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार जगत की 20 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। बिजनेस वर्ल्ड की महिला बॉस की सूची में तीन भारतीय शामिल हैं। जिन 20 महिलाओं को चित्रित किया गया है, वे सूची में नवागंतुक हैं। यानी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुई हैं।

कोरोना में भी किया कमाल

कोरोना में भी किया कमाल

फोर्ब्स एशिया ने अपने नवंबर के अंक में उन महिला कारोबारी नेताओं को चुना है, जो अलग-अलग रणनीतियों के साथ आईं। इन महिलाओं ने कोविड -19 महामारी और इसके कारण पैदा हुई अनिश्चितता के बावजूद अपने व्यवसायों को बढ़ावा दिया। राजस्व में रिकॉर्ड इजाफा हुआ जिससे कर्मचारियों और कंपनी दोनों को लाभ हुआ।

गजल अलगी

गजल अलगी

सूची में पहली भारतीय महिला का नाम गजल अलघ हैं। ममाअर्थ की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक और मुख्य नवाचार अधिकारी गजल ने 2016 में अपने पति वरुण के साथ गुड़गांव स्थित कंपनी शुरू की। वरुण ममाअर्थ के सीईओ हैं। इसी साल जनवरी में, अलघ की कंपनी यूनिकॉर्न बन गई।

सोमा मंडल

सोमा मंडल

सूची में दूसरी भारतीय व्यवसायी सोमा मंडल हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की अध्यक्ष सोाम सरकार द्वारा संचालित कंपनी की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला हैं। फोर्ब्स ने कहा कि 2021 में मंडल के सेल अध्यक्ष बनने के बाद से, 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष में वार्षिक राजस्व में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नमिता थापर

नमिता थापर

एमक्योर फार्मा के भारतीय कारोबार में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहीं नमिता थापर फोर्ब्स एशिया की पावर बिजनेसवुमेन 2022 लिस्ट में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में देखी गई थीं। 61 अरब रुपये की कंपनी पुणे में स्थित है। नमिता इसके भारतीय कारोबार की देखरेख करती हैं। कंपनी की स्थापनी नमिता के पिता सतीश मेहता ने 40 साल पहले की थी।

पांच साल में बढ़ा राजस्व

पांच साल में बढ़ा राजस्व

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल पहले जब निमिता थापर ने कंपनी के इंडिया ऑपरेशंस का कार्यभार संभाला तब से एमक्योर का घरेलू राजस्व बढ़ा है। 2021 में राजस्व दोगुना होकर 25 अरब रुपये हो गया। उन्होंने कहा, "मैंने ब्रांड निर्माण के साथ-साथ फील्ड स्टाफ की उत्पादकता बढ़ाने के लिए डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+