कंडोम बनाने वाली कंपनी का नया इमोजी क्यों है चर्चा में?

ड्यूरेक्स ने अनौपचारिक सेफ सेक्स इमोजी का अनावरण किया है। ये कंपनी के कंडोम इमोजी अभियान (#CondomEmoji) का हिस्सा है।

नई दिल्ली। 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के मद्देनजर कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने सुरक्षित सेक्स इमोजी लॉन्च किया है। इस इमोजी में 'बारिश के साथ छाता' को प्रदर्शित किया गया है।

emoji

ड्यूरेक्स कंपनी ने बनाया खास इमोजी

ड्यूरेक्स ने सुरक्षित यौन संबंध के लिए अनौपचारिक सेफ सेक्स इमोजी का अनावरण किया है। ये कंपनी के कंडोम इमोजी अभियान (#CondomEmoji) का हिस्सा है।

इस कैंपेन के तहत कंपनी ने सभी स्मार्टफोन यूजर्स से सेफ सेक्स इमोजी को फोन में शामिल करने की अपील की है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारी कोशिश है कि इसके जरिए युवाओं को सेफ सेक्स के प्रति जागरूक किया जा सके।

ड्यूरेक्स के ग्लोबल डायरेक्टर वोल्कर सैडो ने बताया कि हमारा मानना है कि 'बारिश के साथ छाता' कंपनी का अनौपचारिक सेक्स इमोजी है, जो लोगों को सुरक्षित सेक्स के लिए जागरुक करने में सहयोग करेगा। कंपनी ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया है।

कंडोम इमोजी अभियान का हिस्सा

बता दें कि ड्यूरेक्स कंपनी का कंडोम इमोजी अभियान (#CondomEmoji) ट्विटर और फेसबुक दोनों पर लगातार ट्रेंड किया। 160 देशों में इसके समर्थक सामने आए हैं। सर्वे के दौरान उन्होंने इस अभियान का समर्थन किया।

इस सर्वे में सामने आया कि करीब 60 फीसदी युवाओं मानते हैं कि सुरक्षित सेक्स को लेकर चर्चा के दौरान उन्हें सहज महसूस नहीं होता है।

करीब 72 फीसदी युवा मानते हैं अपनी भावनाओं को इमोजी के जरिए बयां करना ज्यादा आसान होता है। वहीं करीब तीन चौथाई लोगों ने माना कि वो सेक्स और रिलेशनशिप पर चर्चा के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+